कम हो रही है भारत से अमीरों की विदेशी पलायन दर

Updated on 2025-07-02T16:24:56+05:30

कम हो रही है भारत से अमीरों की विदेशी पलायन दर

कम हो रही है भारत से अमीरों की विदेशी पलायन दर

भारत से करोड़पतियों के विदेश जाने की रफ्तार धीमी हो रही है, जबकि 2014 से 2024 के बीच देश में करोड़पतियों की संख्या में 72% की तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Henley Private Wealth Migration Report 2025 के मुताबिक, इस साल केवल 3,500 भारतीय करोड़पतियों के विदेश जाने की संभावना जताई गई है — जबकि 2024 में यह आंकड़ा 4,300 और 2023 में 5,100 था।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2025 में देश छोड़ने वाले करोड़पति कुल मिलाकर करीब $26 बिलियन (2.16 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति अपने साथ ले जा सकते हैं।

इस गिरावट को विशेषज्ञ भारत में आर्थिक अवसरों और निवेश के बढ़ते भरोसे से जोड़कर देख रहे हैं। पहले जहां अमीर भारतीय बेहतर कर व्यवस्था, वैश्विक व्यापार अवसर या जीवनशैली के लिए विदेशों का रुख कर रहे थे, अब वही वर्ग घरेलू बाजार में स्थिरता और संभावनाएं देख रहा है।

यह ट्रेंड भारत की अर्थव्यवस्था और नीति-निर्माताओं के लिए सकारात्मक संकेत है, जो देश के भीतर पूंजी बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं। Henley & Partners की यह रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर धन और नागरिकता ट्रेंड्स को ट्रैक करती है, और भारत इस समय बदलाव के अहम मोड़ पर दिखाई दे रहा है।