रतलाम में सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी, 19 वाहन अचानक हुए बंद, पेट्रोल पंप सील
रतलाम में सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी, 19 वाहन अचानक हुए बंद, पेट्रोल पंप सील
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल करीब 19 सरकारी वाहन अचानक रास्ते में रुक गए। सीएम 'एमपी राइज 2025' कॉन्क्लेव में शामिल होने रतलाम आ रहे थे और उनके लिए तैनात वाहन गुरुवार रात डीजल भरवाने ढोसी गांव के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। लेकिन ईंधन भरवाने के कुछ ही देर बाद सभी गाड़ियां बंद हो गईं।
जांच में सामने आया कि डीजल टैंक में डीजल नहीं, बल्कि पानी भरा गया था। जैसे ही यह जानकारी प्रशासन को मिली, तुरंत अफसर मौके पर पहुंचे और सभी गाड़ियों से ईंधन निकालकर जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में पानी निकला।
मामले के तूल पकड़ते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और कई अन्य वाहन चालक भी पानी मिले डीजल की शिकायत लेकर वहीं पहुंच गए। फिलहाल प्रशासन ने संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया है और इस लापरवाही की जांच शुरू कर दी गई है।