RCB Owner: विजय माल्या के बाद अब कौन है RCB का मालिक? 99% लोग नहीं जानते जवाब

Updated on 2025-06-04T15:32:57+05:30

RCB Owner: विजय माल्या के बाद अब कौन है RCB का मालिक? 99% लोग नहीं जानते जवाब

RCB Owner: विजय माल्या के बाद अब कौन है RCB का मालिक? 99% लोग नहीं जानते जवाब

IPL 2025: आईपीएल शुरू होने के 18 साल बाद आखिरकार विराट कोहली और आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो गया। मंगलवार, 3 जून को हुए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। इस हार से पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा एक बार फिर निराश हो गईं।

फाइनल के बाद लोग आरसीबी के मालिक के बारे में सर्च करने लगे। अब भी बहुत से लोगों को लगता है कि विजय माल्या इसके मालिक हैं, लेकिन वो कई साल पहले टीम का मालिकाना हक खो चुके हैं।

तो अब RCB का मालिक कौन है?

आरसीबी टीम का मालिक अब यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड नाम की कंपनी है, जो एक बड़ी भारतीय शराब कंपनी है और इसका हेड ऑफिस बेंगलुरु के यूबी टॉवर में है।

क्या विजय माल्या इसके मालिक हैं?

नहीं, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के चेयरमैन अब महेंद्र कुमार शर्मा हैं, और वही RCB के मौजूदा मालिक माने जाते हैं। कंपनी की कुल कमाई 1,582 करोड़ रुपये और कुल संपत्ति 13,248 करोड़ रुपये है।

RCB की जीत के हीरो

फाइनल मैच में क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 अहम विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।