पैसा तैयार? जानें कब लॉन्च होगा ‘मदर ऑफ आईपीओ’

Updated on 2026-01-20T11:00:56+05:30

पैसा तैयार? जानें कब लॉन्च होगा ‘मदर ऑफ आईपीओ’

पैसा तैयार? जानें कब लॉन्च होगा ‘मदर ऑफ आईपीओ’

Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स जल्द ही शेयर बाजार में डेब्यू के करीब पहुंच रही है। इसे अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ यानी ‘मदर ऑफ आईपीओ’ माना जा रहा है। फिलहाल कंपनी को आईपीओ लॉन्च करने से पहले सरकार की ओर से नए नियमों का फाइनल नोटिफिकेशन मिलने का इंतजार है

कंपनी अभी अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को फाइल नहीं कर रही है। एक बार मंजूरी मिलते ही यह आईपीओ 4–4.5 बिलियन डॉलर (लगभग 33,000–37,000 करोड़ रुपये) के साइज का हो सकता है

RIL के दिसंबर तिमाही के नतीजों के दौरान कंपनी के SVP अंशुमन ठाकुर ने कहा कि अंदरूनी तैयारी चल रही है, लेकिन फाइनल नोटिफिकेशन का इंतजार है। उन्होंने बताया कि सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही कंपनी अगले कुछ महीनों में आईपीओ लॉन्च कर देगी

सीबीआई के नियमों के मुताबिक, जिन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 50,000 करोड़ से 1 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा, उन्हें मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) के नियम का पालन करने के लिए अब 5 साल का समय मिलेगा। 1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों को 10 साल का समय मिलेगा। MPS का मतलब है कि लिस्टेड कंपनी के कम से कम 25% शेयर आम निवेशकों के पास होने चाहिए, जिससे प्रमोटर्स का दबदबा कम होगा और बाजार में शेयरों की उपलब्धता बढ़ेगी

यह भी पढ़ें: 

करंसी की वैल्यू क्यों बदलती है? समझें इसके पांच बड़े कारण