TCS में 12,000 की छंटनी से रियल एस्टेट पर संकट? बाजार में आ सकती है मंदी
TCS में 12,000 की छंटनी से रियल एस्टेट पर संकट? बाजार में आ सकती है मंदी
देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की खबर ने न केवल कॉर्पोरेट सेक्टर, बल्कि रियल एस्टेट बाजार में भी हलचल मचा दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बड़े पैमाने पर हुई छंटनी का सीधा असर मिड-सेगमेंट और प्रीमियम हाउसिंग सेक्टर पर पड़ सकता है, खासकर आईटी हब जैसे बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और नोएडा में। IT कर्मचारियों की स्थिर इनकम और नौकरी की सुरक्षा आमतौर पर उन्हें हाउसिंग लोन लेने और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रेरित करती है। लेकिन अचानक नौकरी जाने से इन शहरों में फ्लैट बुकिंग और निवेश में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा, रेंटल मार्केट पर भी असर देखने को मिल सकता है। अगर छंटनी के बाद बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स अपने शहरों को लौटते हैं या खर्च कम करने लगते हैं, तो किराए की मांग घट सकती है और प्रॉपर्टी ओनर्स को रेंट घटाने की मजबूरी हो सकती है।
फिलहाल रियल एस्टेट डेवलपर्स स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं, लेकिन अगर छंटनी का सिलसिला लंबा चला, तो आने वाले महीनों में प्रोजेक्ट लॉन्च, सेल्स और कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। IT सेक्टर और रियल एस्टेट की यह आपसी निर्भरता एक बार फिर उजागर हो गई है।