सिर्फ 1 घंटे रील्स, कितनी बैटरी खा जाता फोन?

Updated on 2025-09-23T17:02:39+05:30

सिर्फ 1 घंटे रील्स, कितनी बैटरी खा जाता फोन?

सिर्फ 1 घंटे रील्स, कितनी बैटरी खा जाता फोन?

आजकल इंस्टाग्राम पर रील्स देखना कई लोगों की आदत बन चुकी है. कुछ लोग काम के बीच में रील्स देखते हैं, तो कुछ घर पहुंचते ही सबसे पहले फोन पर रील्स स्क्रॉल करने लगते हैं. लेकिन रील्स देखने से न सिर्फ डेटा ज्यादा खर्च होता है, बल्कि फोन की बैटरी भी तेजी से डिस्चार्ज होती है. इसकी वजह है लगातार ऑटो-प्लेयिंग वीडियो कंटेंट, जो फोन को लगातार प्रोसेसिंग करने पर मजबूर करता है. आइए जानते हैं कि एक घंटे रील्स देखने पर बैटरी कितनी घटती है और इसके पीछे क्या कारण हैं.

एक घंटे में बैटरी कितनी घटती है?

बैटरी की खपत हर स्मार्टफोन में अलग-अलग होती है. यह फोन के मॉडल, सेटिंग्स और ऐप्स पर भी निर्भर करता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 14 Pro पर एक घंटे तक लगातार रील्स देखने के बाद बैटरी 100% से घटकर सिर्फ 35% रह गई. इससे साफ है कि रील्स बैटरी को काफी तेजी से खत्म करती हैं.

बैटरी जल्दी खत्म होने की वजहें

  • ऑटो-प्लेयिंग वीडियो: रील्स लगातार चलते रहते हैं, जिससे फोन को ज्यादा पावर लगती है।
  • डेटा यूज: वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए लगातार इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, जिससे बैटरी खर्च होती है।
  • बैकग्राउंड एक्टिविटी: इंस्टाग्राम बैकग्राउंड में नए कंटेंट को लोड और सिंक करता रहता है, जिससे बैटरी पर असर पड़ता है।
  • स्क्रीन ब्राइटनेस: ज्यादा ब्राइटनेस पर रील्स देखने से बैटरी तेजी से खत्म होती है। HDR कंटेंट सपोर्ट होने पर फोन को और ज्यादा पावर लगती है।