Remedies for Skin Itching: पीठ-पैरों की खुजली से राहत कैसे? जानें असरदार उपाय

Updated on 2026-04-21T16:14:09+05:30

Remedies for Skin Itching: पीठ-पैरों की खुजली से राहत कैसे? जानें असरदार उपाय

Remedies for Skin Itching: पीठ-पैरों की खुजली से राहत कैसे? जानें असरदार उपाय

पीठ और पैरों में लगातार होने वाली खुजली सिर्फ एक सामान्य परेशानी नहीं, बल्कि कई बार यह शरीर के अंदर छिपी बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैक्टीरियल इंफेक्शन, ड्राई स्किन, एक्जिमा, सोरायसिस, डायबिटीज, थायराइड, लिवर और किडनी से जुड़ी दिक्कतें इसके पीछे बड़ी वजह बन सकती हैं। इसके अलावा ज्यादा पसीना, खराब लाइफस्टाइल और तनाव भी इस समस्या को बढ़ा देते हैं।

मेडिकल भाषा में इस समस्या को ‘प्रुरिटस’ कहा जाता है। अगर यह 6 हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहे, तो इसे क्रॉनिक माना जाता है और ऐसे में इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए आसान उपाय

जयपुर की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, कुछ घरेलू उपाय अपनाकर खुजली से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है

  • शीशम के पत्तों का रस पीना फायदेमंद माना जाता है।
  • खुजली वाली जगह पर मुल्तानी मिट्टी या चिकनी मिट्टी का लेप लगाएं। इसमें हल्दी, कपूर और नीम की पत्तियां मिलाने से असर बढ़ता है।
  • रात में सोने से पहले नारियल तेल में कपूर मिलाकर पीठ और पैरों पर लगाएं
  • नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से भी त्वचा को राहत मिलती है।

डाइट और लाइफस्टाइल का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा तला-भुना खाने से शरीर में एसिडिटी बढ़ती है, जो एलर्जी और खुजली को बढ़ा सकती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। खीरा, तरबूज जैसे फल और गुलाब का शरबत त्वचा को ठंडक देते हैं और एलर्जी से बचाते हैं।

कब जरूरी है डॉक्टर से सलाह?

अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहे या बार-बार हो, तो लिवर, किडनी और थायराइड की जांच जरूर करानी चाहिए। क्योंकि कई बार बाहरी इलाज के बावजूद अंदरूनी समस्या के कारण यह ठीक नहीं होती।

अगर सही समय पर ध्यान दिया जाए, तो ये आसान उपाय खुजली की समस्या से राहत दिला सकते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

यह भी पढ़े 

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर बच्चों संग घूमने की शानदार जगहें