नींबू और नमक से दूर करें दांतों का पीलापन, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

Updated on 2025-08-30T11:19:50+05:30

नींबू और नमक से दूर करें दांतों का पीलापन, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

नींबू और नमक से दूर करें दांतों का पीलापन, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

Home Remedies for Yellow Teeth: चेहरे की खूबसूरती में मुस्कान सबसे अहम होती है। लेकिन अगर दांत पीले दिखें, तो मुस्कान का असर कम हो जाता है। यही कारण है कि लोग सफेद और चमकते दांतों के लिए तरह-तरह के टूथपेस्ट और महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। जबकि आपके किचन में मौजूद नमक और नींबू से भी दांतों की पीली परत हटाई जा सकती है।

नमक और नींबू क्यों असरदार हैं?

  • नमक: इसमें प्राकृतिक सफाई गुण होते हैं, जो दांतों की मैल और पीली परत हटाने में मदद करते हैं।
  • नींबू: इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड दाग-धब्बे साफ कर दांतों को चमकदार बनाता है।
  • दोनों का मिश्रण दांतों को नेचुरल व्हाइटनिंग देता है।

इस्तेमाल का तरीक

  • आधा चम्मच नमक एक छोटी कटोरी में लें।
  • इसमें कुछ बूंदें ताजे नींबू के रस की डालें।
  • इस पेस्ट को उंगली या ब्रश से हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ें।
  • 2–3 मिनट मसाज करने के बाद साफ पानी से कुल्ला करें
  • हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करने से असर दिखने लगता है।

सावधानियां

  • नींबू में एसिड ज्यादा होता है, इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल न करें, वरना दांतों का इनेमल खराब हो सकता है।
  • दांत हल्के हाथ से ही रगड़ें, जोर से घिसने पर दांत संवेदनशील हो सकते हैं।
  • अगर पहले से कैविटी या मसूड़ों की समस्या है, तो डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।

अन्य घरेलू नुस्खे

  • बेकिंग सोडा और पानी: पेस्ट बनाकर दांत साफ करने से पीलापन कम होता है।
  • सरसों का तेल और नमक: मसाज करने से दांतों की चमक बढ़ती है।\
  • तुलसी और नीम की पत्तियां: इनके इस्तेमाल से दांत स्वस्थ और सफेद रहते हैं।