केरल में पका कटहल बना ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह, बस ड्राइवरों की जांच में अल्कोहल
केरल में पका कटहल बना ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह, बस ड्राइवरों की जांच में अल्कोहल
केरल के पथानामथिट्टा जिले के पंडालम डिपो में एक अजीब मामला सामने आया जब केएसआरटीसी (KSRTC) के तीन बस ड्राइवरों की सांस जांच में शराब की मात्रा पाई गई—जबकि उन्होंने शराब को छुआ तक नहीं था। दरअसल, इसके पीछे वजह निकली… एक पका हुआ कटहल।
पिछले हफ्ते सुबह रूट पर निकलने से पहले सभी ड्राइवरों का रूटीन ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। टेस्ट में तीन ड्राइवरों की रिपोर्ट में ब्लड अल्कोहल लेवल 10 आया, जो कानूनी सीमा से ऊपर है। रिपोर्ट देखकर सभी ड्राइवर हैरान रह गए क्योंकि किसी ने भी शराब नहीं पी थी।
जांच में पता चला कि डिपो में ही पास में रखा पका हुआ कटहल उन सभी ने कुछ समय पहले खाया था। विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक पके हुए फलों में कुदरती किण्वन (fermentation) के कारण थोड़ी मात्रा में अल्कोहल बन सकता है, जो सांस परीक्षण को प्रभावित कर सकता है।
इस घटना के बाद परिवहन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ड्राइवरों ने शराब नहीं पी थी और उन्हें दोषी नहीं माना गया। यह मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और तकनीकी जांच प्रक्रियाओं में फल-संबंधित प्रभावों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।