RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियां, RRB ग्रुप डी आवेदन तारीख बढ़ी
RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियां, RRB ग्रुप डी आवेदन तारीख बढ़ी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. Railway Recruitment Board ने ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आखिरी तारीख 2 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में पद भरे जाएंगे. इनमें पश्चिमी रेलवे मुंबई, उत्तरी रेलवे नई दिल्ली, मध्य रेलवे मुंबई, दक्षिणी रेलवे चेन्नई, उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी समेत कई जोन शामिल हैं.
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये है. परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉग इन कर जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें. आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है.
यह भी पढ़े