चेहरे पर बर्फ रगड़ते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए खतरनाक सच
चेहरे पर बर्फ रगड़ते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए खतरनाक सच
आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई चेहरे पर बर्फ रगड़ने की सलाह दे रहा है। ब्यूटी इंफ्लुएंसर से लेकर बॉलीवुड सितारे तक इसे ग्लोइंग स्किन का राज बता रहे हैं। आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस भी इंटरव्यू में आइस फेशियल का जिक्र करती हैं। इसके बाद से आइस थेरेपी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।
क्योंकि ये नुस्खा आसान और मुफ्त है, लोग इसे बिना सोचे-समझे अपनाने लगे हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर मुफ्त चीज फायदेमंद हो। बर्फ भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह जरूरी है।
बर्फ रगड़ने से क्या होता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट्स बताते हैं कि बर्फ रगड़ने से चेहरे की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे कुछ समय के लिए कालापन कम दिखता है और ओपन पोर्स टाइट हो जाते हैं। आंखों की पफीनेस भी कम हो सकती है।
कब करें इस्तेमाल?
चेहरे पर सूजन या लालिमा हो तो बर्फ मदद कर सकती है।
फिलर्स के बाद दिखने वाले हल्के निशानों को कम कर सकती है।
कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) में भी आइस पैक से आराम मिल सकता है।
एलर्जी के कारण होने वाली सूजन और खुजली को भी कम कर सकती है।
कैसे करें सही इस्तेमाल?
सीधे बर्फ लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है। बेहतर है कि चेहरे को ठंडे पानी में डुबोएं या एलोवेरा जेल और मॉइस्चराइज़र को फ्रिज में ठंडा करके इस्तेमाल करें। इससे भी पोर्स टाइट होंगे और सूजन कम होगी।