स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, कहा- "हम सब बाइसेक्शुअल हैं", डिंपल यादव पर क्रश का किया खुलासा
Updated on 2025-08-22T15:50:41+05:30
स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, कहा- "हम सब बाइसेक्शुअल हैं", डिंपल यादव पर क्रश का किया खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि "हम सब बाइसेक्शुअल हैं" और हेट्रोसेक्शुअलिटी को उन्होंने एक "आइडियोलॉजी" बताया। यही नहीं, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें समाजवादी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर क्रश रहा है।
उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने इसे ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करार दिया और सवाल उठाए कि आखिर क्यों स्वरा बार-बार विवादित बयान देकर बहस छेड़ती हैं।
यह पहली बार नहीं है जब स्वरा भास्कर किसी बयान के चलते सुर्खियों में आई हों। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाली स्वरा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं।