रम, व्हिस्की और बीयर – क्या ये शाकाहारी होती हैं? जानिए कुछ चौंकाने वाले तथ्य

Updated on 2025-07-24T15:38:36+05:30

रम, व्हिस्की और बीयर – क्या ये शाकाहारी होती हैं? जानिए कुछ चौंकाने वाले तथ्य

रम, व्हिस्की और बीयर – क्या ये शाकाहारी होती हैं? जानिए कुछ चौंकाने वाले तथ्य

अक्सर लोग शराब को सिर्फ नशे के तौर पर देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ ड्रिंक्स पूरी तरह शाकाहारी नहीं होतीं। अगर आप वेजिटेरियन हैं और यह सोचकर शराब पीते हैं कि उसमें कोई जानवरों से जुड़ा तत्व नहीं होगा, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।

1. बीयर के मामले में स्थिति थोड़ी जटिल होती है। इसे आमतौर पर जौ, पानी, हॉप्स और यीस्ट से बनाया जाता है, जो शाकाहारी हैं। लेकिन कुछ बीयर में इसे साफ और फिल्टर करने के लिए 'इजिंगलास' का इस्तेमाल होता है, जो मछली की त्वचा से बनता है।

2. कुछ बीयर ब्रांड्स में जानवरों की हड्डियों से निकला जिलेटिन या दूध से बने लेक्टोज का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण कई बीयर शुद्ध रूप से शाकाहारी नहीं होतीं।

3. रम, व्हिस्की, वोडका और जीन जैसी ड्रिंक्स आमतौर पर डिस्टिल्ड होती हैं, और इनमें किसी जानवर आधारित तत्व का इस्तेमाल नहीं होता। ये ज्यादातर मामलों में शाकाहारी मानी जाती हैं।

4. हालांकि कुछ फ्लेवर वाली स्पिरिट्स में शहद या दूध से बनी क्रीम मिलाई जाती है, जो इन्हें नॉन-वेज की श्रेणी में ला सकती है।

5. किसी भी शराब को पूरी तरह वेज मानने से पहले ब्रांड के लेबल, वेबसाइट या प्रमाणित वेगन लिस्टिंग साइट्स पर चेक करना जरूरी है।

अगर आप पूरी तरह शाकाहारी हैं और शराब पीते हैं, तो इन तथ्यों को जानना और जांचना जरूरी है ताकि आप सच में वेज ही रहें।