Saba Ibrahim: LPG संकट से बंद हुआ रेस्टोरेंट, सबा इब्राहिम ने जताई परेशानी

Updated on 2026-04-01T15:50:15+05:30

Saba Ibrahim: LPG संकट से बंद हुआ रेस्टोरेंट, सबा इब्राहिम ने जताई परेशानी

Saba Ibrahim: LPG संकट से बंद हुआ रेस्टोरेंट, सबा इब्राहिम ने जताई परेशानी

Saba Ibrahim Restaurant Mumbai: टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन और यूट्यूबर सबा इब्राहिम एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका व्लॉग नहीं बल्कि उनका बिजनेस है। सबा ने अपने रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है, जिससे उनके फैंस हैरान हैं।

सबा इब्राहिम ने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में बताया कि मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद करना पड़ा है। उन्होंने इसके पीछे दो मुख्य वजहें बताईं—पहली, एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी और दूसरी, रेस्टोरेंट में साफ-सफाई से जुड़ी समस्या।

सबा के पति खालिद ने भी इस फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कत हो रही थी। सीमित सप्लाई के कारण किचन का काम प्रभावित हो रहा था, जिससे रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो गया। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट के स्ट्रक्चर में बनी खाली जगहों की वजह से चूहों की समस्या भी सामने आई, जो साफ-सफाई और ग्राहकों के अनुभव के लिए खतरा बन रही थी।

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए दोनों ने मिलकर कुछ समय के लिए रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला लिया। सबा ने कहा कि वे अपने ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं देना चाहतीं, इसलिए यह कदम उठाना जरूरी था। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के कई रेस्टोरेंट भी गैस की कमी के कारण बंद हो चुके हैं।

सबा ने भरोसा दिलाया कि यह बंदी स्थायी नहीं है और वे जल्द ही इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रेस्टोरेंट को नए तरीके से दोबारा शुरू किया जा सकता है।

बता दें कि सबा इब्राहिम ने हाल ही में मुंबई और दिल्ली में ‘खुशामदीद’ नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया था। हालांकि, मौजूदा हालात के चलते उन्हें यह कठिन फैसला लेना पड़ा।

यह भी पढ़े 

Delhi Film City: दिल्ली में कब बनेगी मायानगरी? जानें देश की फिल्म सिटी हाल