संजय निषाद की नाराज़गी, बीजेपी संग गठबंधन पर सवाल
Updated on 2025-08-27T15:35:09+05:30
संजय निषाद की नाराज़गी, बीजेपी संग गठबंधन पर सवाल
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने बीजेपी से नाराज़गी जताते हुए गठबंधन तोड़ने की धमकी दे डाली है।
सूत्रों के अनुसार, संजय निषाद लंबे समय से अपने समुदाय के मुद्दों को लेकर असंतोष जता रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने मछुआरा समाज और निषाद समुदाय से जुड़े कई वादों को पूरा नहीं किया है। वहीं राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि यह सिर्फ नाराज़गी नहीं, बल्कि पावर गेम का हिस्सा हो सकता है।
बीजेपी और निषाद पार्टी का गठबंधन 2017 और 2022 के चुनावों में अहम रहा था। ऐसे में अगर संजय निषाद गठबंधन तोड़ते हैं तो इसका असर सीधे-सीधे बीजेपी के सामाजिक समीकरणों पर पड़ेगा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह नाराज़गी सच में टूट का रूप लेती है या फिर बातचीत से हल निकलता है।