ट्रोलिंग पर भड़कीं सारा खान, बोलीं अब बस करो

Updated on 2026-04-21T11:32:52+05:30

ट्रोलिंग पर भड़कीं सारा खान, बोलीं अब बस करो

ट्रोलिंग पर भड़कीं सारा खान, बोलीं अब बस करो

टीवी अभिनेत्री सारा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग है। ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी के बाद सारा लगातार लोगों के निशाने पर हैं।

दिसंबर 2025 में सारा और कृष ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई। इंटरफेथ मैरिज को लेकर सारा को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में एक यूजर के मैसेज ने सारा को इतना आहत कर दिया कि उन्होंने खुलकर जवाब दिया।

दरअसल, उस यूजर ने सारा को मैसेज कर लिखा कि उन्हें शादी के लिए “सिर्फ एक हिंदू ही मिला” और यहां तक कह दिया कि वह अब मुस्लिम नहीं रहीं और उन्हें अपना सरनेम बदल लेना चाहिए। इस पर सारा खान का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने उस मैसेज का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए तीखा जवाब दिया और ट्रोलर को कड़ी फटकार लगाई।

सारा और कृष की शादी पहले अक्टूबर में रजिस्टर्ड तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे। इसके बाद दिसंबर में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की। हालांकि शादी के ऐलान के बाद से ही यह कपल ट्रोलिंग का शिकार बन गया।

बता दें कि यह सारा खान की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में अली मर्चेंट से शादी की थी, जो महज दो महीने में टूट गई थी। वहीं कृष पाठक से उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई।

अब सारा खान का यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और निजी फैसलों पर उठते सवालों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े 

Bigg Boss Marathi 6: कौन हैं तन्वी कोलते बनी बिग बॉस विजेता, राकेश बापट को हराया