SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

Updated on 2026-05-22T15:24:08+05:30

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए एक बड़ा अलर्ट सामने आया है. अगर आपका खाता SBI में है और आप बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. बैंक की शाखाएं 23 मई से 28 मई 2026 तक लगातार 6 दिनों के लिए बंद रहने वाली हैं. इस दौरान शाखा स्तर की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी, हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी.

क्यों बंद रहेंगे बैंक लगातार 6 दिन?

SBI शाखाओं में इस लंबी बंदी के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं. 23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा. इसके अगले दिन 24 मई को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी. इसके बाद 25 और 26 मई को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी, जिसके चलते कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा.

इसके बाद 27 मई को बकरीद का त्योहार होने के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 28 मई को भी कुछ राज्यों में बकरीद की छुट्टी जारी रहेगी. इस तरह कुल मिलाकर ग्राहकों के लिए लगातार 6 दिनों का लंबा ‘नो-बैंकिंग पीरियड’ बन रहा है.

कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?

25 और 26 मई की हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) के आह्वान पर की जा रही है. कर्मचारी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में सुरक्षा के लिए आर्म्ड गार्ड्स की तैनाती, नई भर्तियां, खाली पदों को भरना और आउटसोर्सिंग पर रोक शामिल है.

इसके अलावा NPS में बदलाव, कर्मचारियों को फंड मैनेजर चुनने की सुविधा, भत्तों में समानता और पेंशन गणना में सुधार जैसी आर्थिक मांगें भी शामिल हैं. कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ते काम के दबाव और गलत वित्तीय उत्पादों की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए.

क्या ठप हो जाएंगे बैंकिंग काम?

हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस दौरान SBI की डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए आसानी से लेन-देन कर सकेंगे. इसके अलावा एटीएम सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

इसलिए जरूरी है कि ग्राहक अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें और डिजिटल विकल्पों का उपयोग करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़े 

Share Market Today: एशियाई बाजारों से मिला सहारा, GIFT Nifty 130 अंक उछला