झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी: 7 बच्चों की मौत, VIP दौरे के चलते चल रहा था निर्माण

Updated on 2025-07-26T14:23:48+05:30

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी: 7 बच्चों की मौत, VIP दौरे के चलते चल रहा था निर्माण

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी: 7 बच्चों की मौत, VIP दौरे के चलते चल रहा था निर्माण

राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक सरकारी स्कूल की इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। कई अन्य छात्र घायल हैं और कुछ अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक छत भरभराकर गिर गई और कई छात्र उसकी चपेट में आ गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन समय पर मदद न पहुंचने को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन पर नाराज़गी जता रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे से कुछ ही घंटों पहले स्कूल परिसर के पास VIP दौरे के लिए सड़क बनाई जा रही थी, जिस पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा से ज़्यादा VIP तामझाम को प्राथमिकता दी।

इस हादसे ने सरकारी तंत्र की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है, जहां बच्चों की जान जोखिम में डालकर दिखावे की तैयारियों को तवज्जो दी जा रही है। अब सवाल उठ रहा है—आख़िर कितनी और जानें जाएंगी तब जाकर सिस्टम जागेगा?