ये जुगाड़ देखकर आप भी पूछेंगे- ऐसा भी होता है क्या?

Updated on 2026-01-08T14:11:06+05:30

ये जुगाड़ देखकर आप भी पूछेंगे- ऐसा भी होता है क्या?

ये जुगाड़ देखकर आप भी पूछेंगे- ऐसा भी होता है क्या?

भारत में जुगाड़ सिर्फ एक तरीका नहीं, बल्कि एक सोच है। जब संसाधन कम हों और जरूरत ज्यादा, तब देसी दिमाग ऐसे-ऐसे समाधान निकाल लेता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है।

वायरल वीडियो में एक शख्स ठंड से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ करता नजर आता है, जिसे शायद ही किसी ने पहले देखा हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति लोहे की चप्पल पहने हुए है और उन चप्पलों के अंदर आग जल रही है। यानी पैरों को गर्म रखने के लिए उसने सीधे-सीधे चलता-फिरता "अंगीठी सिस्टम” बना लिया है। ठंड में कांपते लोगों के बीच यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा।

आमतौर पर ठंड से बचने के लिए लोग मोजे, जूते, हीटर, आग या गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं। लेकिन इस शख्स ने इन सबको पीछे छोड़ते हुए जो तरीका अपनाया, उसने इंटरनेट की जनता को चौंका दिया। वीडियो में वह बड़े आराम से चलता दिखाई देता है, मानो यह जुगाड़ उसके लिए बिल्कुल सामान्य हो ।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे देसी दिमाग की मिसाल बताया तो कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “देश में कलाकारों की कमी नहीं है।" किसी ने कहा, “ठंड भी गई और जुगाड़ भी दिख गया ।" वहीं कुछ लोग इस जुगाड़ को देखकर हैरान रह गए और इसे खतरनाक भी बताया।

हालांकि, हर किसी ने इस जुगाड़ की तारीफ नहीं की। कई यूजर्स ने चिंता जताई कि इस तरह का प्रयोग जानलेवा हो सकता है। लोहे की चप्पल में आग जलाना गंभीर हादसे को न्योता दे सकता है। जरा सी चूक पैरों को झुलसा सकती है या आग फैलने का खतरा भी हो सकता है। लोगों ने साफ कहा कि यह वीडियो भले ही मजेदार हो, लेकिन इसे दोहराना बिल्कुल समझदारी नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब देसी जुगाड़ का कोई वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कभी बोतल से पंखा, कभी बाइक से ट्रैक्टर और कभी हीटर से खाना बनाने जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं। ऐसे वीडियो दिखाते हैं कि जरूरत पड़ने पर इंसान कितनी रचनात्मक सोच रख सकता है।

कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो मनोरंजन के लिहाज से लोगों को खूब हंसा रहा है। लेकिन साथ ही यह एक चेतावनी भी है कि हर जुगाड़ सुरक्षित नहीं होता । जुगाड़ को देखकर मुस्कुराइए, लेकिन अपनी सुरक्षा के साथ कभी समझौता मत कीजिए ।