‘नचनिया और नशे में रहती है सीमा हैदर, पाकिस्तान छोड़कर आऊंगी’, साध्वी आस्था हुईं गुस्से में।

Updated on 2025-05-14T10:56:33+05:30

‘नचनिया और नशे में रहती है सीमा हैदर, पाकिस्तान छोड़कर आऊंगी’, साध्वी आस्था हुईं गुस्से में।

‘नचनिया और नशे में रहती है सीमा हैदर, पाकिस्तान छोड़कर आऊंगी’, साध्वी आस्था हुईं गुस्से में।

Aastha Maa Targets Seema Haider: पहलगाम हमले के बाद से लोग सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, साध्वी और कथावाचक आस्था मां ने सीमा हैदर की नागरिकता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सीमा हैदर झूठ बोलकर भारत में रह रही है और उसे तुरंत पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।

एक इंटरव्यू में साध्वी आस्था मां ने कहा, "सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत आई है, वह नशे में रहती है और धर्म का कार्ड खेल रही है। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं तुम्हें पाकिस्तान भेजकर रहूंगी।"

आस्था मां ने सीमा हैदर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "सीमा हैदर ने 9 महीने तक झूठ बोला, उसे बच्चा नहीं हुआ था, उसने पेट पर कपड़ा बांध रखा था। ये आतंकवादी है और राम मंदिर को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रही है। पहलगाम में हुए हमले से यह इसका ट्रेलर था।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया, "इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है और यह पूरी तरह झूठ बोल रही है। मैं इसे पाकिस्तान भेजकर रहूंगी।"

सीमा हैदर 2023 में अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत अवैध रूप से आई थी। यहां उसने नोएडा में सचिन मीणा से शादी की और इस साल अपना पांचवां बच्चा भी जन्म दिया। सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर भारत सरकार से उसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके मुल्क भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन सीमा हैदर अभी भी भारत में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है।