सेमिकॉन इंडिया 2025: PM मोदी ने शीर्ष CEOs से की मुलाकात, भारत को बताया सेमीकंडक्टर हब का भविष्य

Updated on 2025-09-04T13:27:24+05:30

सेमिकॉन इंडिया 2025: PM मोदी ने शीर्ष CEOs से की मुलाकात, भारत को बताया सेमीकंडक्टर हब का भविष्य

सेमिकॉन इंडिया 2025: PM मोदी ने शीर्ष CEOs से की मुलाकात, भारत को बताया सेमीकंडक्टर हब का भविष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2025 के दौरान विश्व की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के CEOs के साथ राउंडटेबल में हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत को ग्लोबल इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

PM मोदी ने ट्वीट कर बताया कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े नेताओं का भारत की क्षमता पर भरोसा साफ दिखा और वे भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश इस क्षेत्र में लगातार सुधार कर रहा है, जिसमें मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, स्किलिंग और इनोवेशन पर विशेष ध्यान शामिल है।

सेमिकॉन इंडिया 2025 को भारत की महत्वाकांक्षी "सेमीकंडक्टर मिशन" का अहम हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर निवेश और सुधार की ये रफ्तार जारी रही तो आने वाले सालों में भारत इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर बड़ी ताकत बन सकता है।