वरिष्ठ IIS अधिकारी विवेक कुमार गौड़ का निधन, 59 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

Updated on 2025-08-28T15:37:08+05:30

वरिष्ठ IIS अधिकारी विवेक कुमार गौड़ का निधन, 59 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ IIS अधिकारी विवेक कुमार गौड़ का निधन, 59 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

भारतीय सूचना सेवा (IIS) के वरिष्ठ अधिकारी विवेक कुमार गौड़ का 59 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। वह 1992 बैच के अधिकारी थे और इस समय आकाशवाणी के न्यूज़ सर्विसेज़ डिविजन में तैनात थे।

विवेक कुमार गौड़ ने अपने करियर की शुरुआत गंगटोक स्थित रीजनल न्यूज़ यूनिट से की थी। इसके बाद उन्होंने प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो और डायरेक्टरेट ऑफ फील्ड पब्लिसिटी में भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया।

सूचना प्रसार और पत्रकारिता से जुड़े अपने लंबे करियर में उन्होंने सरकारी संचार व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनके निधन से सूचना सेवा जगत में गहरा शोक है।