जीएसटी काउंसिल बैठक के दौरान सेंसेक्स गिरा, निफ्टी भी 24600 अंक के नीचे फिसला
जीएसटी काउंसिल बैठक के दौरान सेंसेक्स गिरा, निफ्टी भी 24600 अंक के नीचे फिसला
Stock Market Today: 3 सितंबर से शुरू हुई जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक के बीच बुधवार को शेयर बाजार ने पॉजिटिव शुरुआत की, लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स 100 अंक गिर गया और निफ्टी 24600 के नीचे चला गया। सोमवार को तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में सुधार आया था, लेकिन अब फिर दबाव बना है।
मेटल और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी दिखी, जबकि IT और रियल्टी स्टॉक्स ने बाजार को नीचे खींचा। ऑटो और कंज्यूमर शेयरों में हल्की तेजी दर्ज हुई, लेकिन बैंक और IT पर दबाव बना रहा।
निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में जीएसटी सुधार से जुड़े अहम फैसले लिए जाने हैं, जिसे टैक्स सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब रुपये की कीमत लगातार गिर रही है और अमेरिका ने भारत पर 50% तक का टैरिफ लगाया है, जिसमें 25% रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से शामिल है।