सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 26000 के करीब, इन शेयरों में उछाल
सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 26000 के करीब, इन शेयरों में उछाल
Stock Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत शांत रही। सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स मामूली 66.76 अंक बढ़कर 84,845.60 पर था और निफ्टी भी 14.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,980.30 पर खुला।
कौन से शेयर चढ़े और कौन गिरे:
बढ़त वाले शेयर: एसबीआई, भारती एयरटेल, टाइटन और एलएंडटी
गिरावट वाले शेयर: इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी
सोमवार को बाजार में तेज़ी रही:
सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 567 अंक चढ़ा और निफ्टी 25,900 पार पहुंच गया था। इसका कारण वैश्विक बाजारों में सुधार और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें हैं।
विशेषज्ञों की राय:
जानकारों का कहना है कि घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता कम होने से बाजार को सहारा मिल रहा है। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता और विदेशी निवेश के बढ़ने से निवेश का माहौल सकारात्मक है।