सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी भी 26000 के पार पहुंचा
Updated on 2025-11-27T10:13:19+05:30
सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी भी 26000 के पार पहुंचा
Share Market Updates: आज भारतीय शेयर बाजार मजबूत शुरुआत के साथ खुला. सुबह सेंसेक्स 134 अंक चढ़कर 85,743 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 60 अंक बढ़कर 26,266 पर पहुंच गया, जो 14 महीने बाद इसका नया हाई है.
सेंसेक्स भी अपने पुराने ऑल-टाइम हाई 85,978 के बहुत करीब ट्रेड कर रहा है और सिर्फ 235 अंक दूर है. ग्लोबल संकेतों के अनुसार, आज सेंसेक्स 86,000 पार कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो सेंसेक्स एक नया रिकॉर्ड बना देगा.