सात दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान
सात दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान
Stock Market Today : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। निफ्टी 50 सुबह 57.05 अंकों की बढ़त के साथ 24,691.65 पर खुला और सेंसेक्स 176.83 अंकों की तेजी के साथ 80,541.77 पर पहुंचा। टाइटन, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी दिखी, जबकि ईटर्नल, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही।
सुबह 9:25 बजे तक बीएसई 188.97 अंकों की बढ़त के साथ 80,571.44 पर और निफ्टी 50 79.35 अंकों की तेजी के साथ 24,714.25 पर ट्रेड कर रहा था।
सोमवार को बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 61.52 अंक गिरकर 80,364.94 पर और निफ्टी 50 लगभग 20 अंकों की कमजोरी के साथ 24,634.90 पर बंद हुआ। उस दिन लार्जकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली हुई, लेकिन मिडकैप में खरीदारी रही।
गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की निकासी और आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक को लेकर सतर्कता मानी जा रही है। सोमवार को सुबह बाजार ने तेजी से शुरुआत की थी, लेकिन दोपहर तक गिरावट में चला गया।
बीएसई में टाइटन, एसबीआई, ईटर्नल, ट्रेंट और बीईएल टॉप गेनर रहे। वहीं एक्सिस बैंक, मारुति, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी फिन सर्विसेस और निफ्टी मिडकैप 100 में तेजी रही, जबकि निफ्टी स्मॉल कैप, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी गिरावट के साथ बंद हुए।