आज से कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार-Delhi के लिए अलर्ट जारी

Updated on 2025-11-18T12:59:27+05:30

आज से कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार-Delhi के लिए अलर्ट जारी

आज से कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार-Delhi के लिए अलर्ट जारी

उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश और तूफान का दौर जारी है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है. चेन्नई और आसपास के इलाकों में आज (18 नवंबर) स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं पहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली, यूपी और बिहार में ठंड बढ़ गई है.

दिल्ली-एनसीआर

आज से दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर तेज हो सकती है. सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है.

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी आज से शीतलहर शुरू होने के आसार हैं. कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज में सुबह तेज हवा चलने की संभावना है. कई जिलों में हल्का कोहरा पड़ेगा, जो दिन चढ़ने के साथ खत्म हो जाएगा. वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और कई अन्य जिलों में सुबह 1 से 3 घंटे तक हल्का-फुल्का कोहरा दिख सकता है.

बिहार का मौसम

बिहार में भी मंगलवार से ठंड बढ़ेगी. पटना, गया, सिवान, मधुबनी, पूर्णिया और सीमांचल के जिलों में शीतलहर का असर दिखेगा.

पहाड़ों का हाल

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी और तापमान में 45 डिग्री की गिरावट की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें  

दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों के नए नाम, रेखा सरकार का ऐलान