Share Market Down: जंग की आंच से लाल शेयर बाजार, सेंसेक्स 365 अंक गिरा, निफ्टी 102 टूटा
Share Market Down: जंग की आंच से लाल शेयर बाजार, सेंसेक्स 365 अंक गिरा, निफ्टी 102 टूटा
Share Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. कमजोर ग्लोबल संकेतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया. सेंसेक्स 365 अंक गिरकर 79,658 पर खुला, जबकि निफ्टी 109 अंक टूटकर 24,656 के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में कुछ आईटी और ऊर्जा कंपनियों के शेयर बढ़त में भी नजर आए.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ. डॉव जोन्स 784 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि S&P 500 और नैस्डैक में भी कमजोरी दर्ज की गई.
अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा. शुक्रवार सुबह जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए.
इसी बीच विदेशी निवेशकों ने भी बिकवाली की. गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 3,752 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि घरेलू निवेशकों (DII) ने करीब 5,153 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को कुछ सहारा दिया.
वहीं, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को राहत देते हुए 30 दिनों का अस्थायी लाइसेंस दिया है. इसके तहत भारतीय रिफाइनरियां रूस से बिना किसी अतिरिक्त टैरिफ या पेनल्टी के कच्चा तेल खरीद सकेंगी. यह अनुमति 5 मार्च 2026 से उन जहाजों पर लागू होगी जो पहले ही रूसी तेल लेकर रवाना हो चुके हैं. इससे भारत को पुराने सस्ते दामों पर तेल मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़े