Share Market Latest Updates: शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह धड़ाम

Updated on 2025-10-03T10:41:12+05:30

Share Market Latest Updates: शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह धड़ाम

Share Market Latest Updates: शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह धड़ाम

Share Market Latest Updates: गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 299 अंक टूटकर 80,684.14 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 76 अंक गिरकर 24,759.55 पर खुला। सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 97 अंक टूटकर 80,881 और निफ्टी 64 अंक गिरकर 24,771.90 पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और बीईएल हरे निशान पर दिखे, जबकि बजाज फाइनेंस, एमएंडएम और मारुति लाल निशान पर रहे।

1 अक्टूबर का हाल

बुधवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 715 अंक चढ़कर 80,983.31 पर और निफ्टी 225 अंक बढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा, जिसके बाद बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ी और बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट

अमेरिकी वॉल स्ट्रीट में टेक शेयरों के दम पर नया रिकॉर्ड बना। एशियाई बाजार मिश्रित रहे—जापान का निक्केई 225 अंक चढ़ा, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.17% गिरा। चीन और दक्षिण कोरिया में छुट्टी होने से कारोबार बंद रहा।