Share Market Live Updates: शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 244 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के ऊपर पहुंचा
Share Market Live Updates: शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 244 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के ऊपर पहुंचा
Stock Market Today:भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 4 अगस्त को हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 244 अंक की तेजी के साथ 80,844 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 65 अंकों की बढ़त के साथ 24,630 पर ट्रेड करता नजर आया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.43 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन आई गिरावट के बाद बाजार में फिर से तेजी देखी जा रही है। गिफ्ट निफ्टी ने भी आज पॉजिटिव संकेत दिए थे और यह 0.37 फीसदी की मजबूती के साथ 24,680 के ऊपर कारोबार कर रहा था।
किन बातों पर रहेगी आज निवेशकों की नजर?
आज के कारोबार में निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, घरेलू और विदेशी निवेश की दिशा, बैंकिंग, एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर पर रहेगी। इसके अलावा बड़ी कंपनियों से आने वाले किसी भी अपडेट का बाजार पर असर पड़ सकता है।
बीते गुरुवार, 1 अगस्त को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 585 अंक गिरकर 80,599.91 पर और निफ्टी 203 अंक फिसलकर 24,565.35 पर बंद हुआ था।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में बढ़त देखी गई। सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले शेयर रहे:
- टाटा स्टील: 1.63% ऊप
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स: 1.51% ऊपर
- बजाज फिनसर्व: 1.11% ऊप
- एशियन पेंट्स: 1.09% ऊपर
- टाइटन: 1.03% ऊपर
वहीं कुछ शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई। नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयर थे:
- इंफोसिस: 0.53% नीचे
- एचसीएल टेक: 0.35% नीचे
- टेक महिंद्रा: 0.47% नीचे
- सन फार्मा: 0.13% नीचे
- एक्सिस बैंक: 0.02% नीचे