Share Market Today: सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, निफ्टी ने तोड़ा 25,000 का आंकड़ा; शेयर बाजार में तेजी
Share Market Today: सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, निफ्टी ने तोड़ा 25,000 का आंकड़ा; शेयर बाजार में तेजी
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 362 अंक चढ़कर 82,220 पर खुला और निफ्टी 50 भी 91 अंक बढ़कर 25,142 पर पहुंचा।
शुरुआत में बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली। हालांकि, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल जैसी टेक और एफएमसीजी कंपनियों के शेयर कमजोर रहे।
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की तेजी के पीछे सरकार की ओर से जीएसटी सुधार की उम्मीदें और भारत की क्रेडिट रेटिंग में हालिया सुधार जैसे कारण हैं। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी.के. विजयकुमार का कहना है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय बाजार मजबूत बने हुए हैं।
वैश्विक बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 करीब 0.3% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 1% बढ़ा। वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी हलचल रही। एसएंडपी 500 और नैस्डैक में गिरावट आई, जबकि डॉव जोन्स मामूली बढ़त के साथ स्थिर रहा।