Share Market Today: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Updated on 2026-04-24T12:51:23+05:30

Share Market Today: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Share Market Today: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Share market today April 24: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार पर दबाव बना रहा। सुबह कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 180 अंक गिरकर 77,484 पर खुला, जबकि दिन में यह गिरावट बढ़कर 500 अंकों तक पहुंच गई।

वहीं निफ्टी भी फिसलकर 147 अंक नीचे 24,025 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग सेक्टर में हल्की मजबूती दिखी, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में बिकवाली का माहौल बना रहा।

IT और फार्मा शेयरों पर दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इंफोसिस करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा। इसके अलावा एचसीएल टेक, सन फार्मा, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी कमजोरी देखी गई।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडिगो और नेस्ले इंडिया जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

US का बड़ा फैसला, भारत पर असर

बाजार पर दबाव की एक बड़ी वजह अमेरिका का फैसला भी रहा। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयात होने वाले सोलर सेल और पैनलों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की घोषणा की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से आने वाले सोलर इंपोर्ट पर 123.04 फीसदी तक की ड्यूटी प्रस्तावित की गई है, जिससे भारतीय कंपनियों पर असर पड़ सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है। WTI क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है।

निवेशकों में सतर्कता का माहौल

वैश्विक संकेतों और महंगे कच्चे तेल के बीच निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय हालात स्थिर नहीं होते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

यह भी पढ़े 

दिल्ली का सस्ता बर्तन बाजार, 2 रुपये से खरीदारी शुरू