Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 144 अंक बढ़ा और निफ्टी 25,000 के पार पहुंचा

Updated on 2025-08-20T12:32:15+05:30

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 144 अंक बढ़ा और निफ्टी 25,000 के पार पहुंचा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 144 अंक बढ़ा और निफ्टी 25,000 के पार पहुंचा

Share Market Today: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखी गई। सेंसेक्स 144 अंक बढ़कर 81,789 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 45 अंकों की तेजी के साथ 25,026 पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी और FMCG में तेजी है, लेकिन निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को GST रिफॉर्म की घोषणा के बाद से निफ्टी ने पिछले तीन दिनों में 364 अंकों की बढ़त बनाई है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, अमेरिका की 25% सेकेंडरी टैरिफ पर 27 अगस्त की डेडलाइन को लेकर कोई पॉजिटिव खबर नहीं आई है, इसलिए फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना कम है। निवेशक शॉर्ट टर्म में बैंकिंग, फाइनेंशियल, टेलीकॉम, होटल, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल और सीमेंट सेक्टर पर ध्यान दे सकते हैं।

वैश्विक बाजार की बात करें तो एशियाई बाजार दबाव में रहे। जापान का निक्केई 225 1.52% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.72% गिर गया। निवेशक जापान के ट्रेड डेटा और चीन के लोन प्राइम रेट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए; एसएंडपी 500 में 0.59%, नैस्डैक कंपोजिट में 1.46% की गिरावट और डॉव जोन्स लगभग स्थिर रहा।