Share Market Updates: शेयर बाजार फिर लुढ़का, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट

Updated on 2025-10-31T12:15:48+05:30

Share Market Updates: शेयर बाजार फिर लुढ़का, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट

Share Market Updates: शेयर बाजार फिर लुढ़का, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट

Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गिरावट देखी गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ खुले. विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफावसूली की वजह से निवेशक सतर्क नजर आए. सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 29.58 अंक या 0.04% गिरकर 84,374.88 पर और निफ्टी 25.85 अंक या 0.10% फिसलकर 25,852.00 पर था. इस दौरान 1403 शेयर बढ़े, 992 गिरे और 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

कौन से सेक्टर बढ़े, कौन गिरे?

सुबह के कारोबार में निफ्टी एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और ऑयल-गैस सेक्टर में बढ़त रही. वहीं हेल्थकेयर, मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

ग्लोबल फैक्टर का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रेयर अर्थ्स और क्रिटिकल मिनरल्स पर सिर्फ एक साल का समझौता होने से निवेशक निराश हुए. हालांकि चीनी सामान पर टैरिफ 57% से घटाकर 47% करने से राहत भी मिली.

विदेशी बाजारों की स्थिति

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही—नैस्डेक 1.57%, एसएंडपी 0.99% और डाऊ जोन्स 0.23% नीचे बंद हुए. वहीं एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई. जापान का निक्केई और टॉपिक्स दोनों नए रिकॉर्ड पर पहुंचे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी थोड़ा गिरा और कोस्डैक बढ़ा. ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.45% चढ़ा.