शेयर बाजार में आज तेज गिरावट, सेंसेक्स 728 अंक टूटा
शेयर बाजार में आज तेज गिरावट, सेंसेक्स 728 अंक टूटा
Stock Market Today: 22 मई 2025, गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 728 अंक टूट गया और निफ्टी 24,600 के नीचे पहुंच गया। बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों और निवेशकों की चिंता का असर साफ नजर आया।
आज कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जिनमें आईटीसी, मैक्स एस्टेट्स, एमटीएआर, जीएमआर एयरपोर्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और गुडलक इंडिया शामिल हैं। इन नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी।
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी। जापान का निक्केई 0.5% गिरा, कोरिया का कोस्पी 0.59% नीचे आया और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.36% गिरा।
इससे पहले बुधवार को बाजार में तीन दिन से चल रही गिरावट थम गई थी। बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 81,596.63 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह एक समय 835 अंक तक उछल गया था। निफ्टी भी 129.55 अंक की बढ़त के साथ 24,813.45 पर बंद हुआ।
बुधवार को एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी देखी गई, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। साथ ही, एशियाई बाजारों के मजबूत रुख ने भी घरेलू बाजार को सहारा दिया था।