शशि थरूर ने विराट कोहली की RCB जीत पर दी बधाई, कहा—18 साल की सेवा का मिला इनाम

Updated on 2025-06-04T11:29:41+05:30

शशि थरूर ने विराट कोहली की RCB जीत पर दी बधाई, कहा—18 साल की सेवा का मिला इनाम

शशि थरूर ने विराट कोहली की RCB जीत पर दी बधाई, कहा—18 साल की सेवा का मिला इनाम

कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है।  उन्होंने विशेष रूप से विराट कोहली को बधाई देते हुए कहा कि 18 वर्षों की सेवा के बाद ट्रॉफी उठाना उनके लिए गर्व की बात है।

शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "वॉशिंगटन में उतरते ही मैंने सबसे पहले आईपीएल फाइनल का स्कोर चेक किया। मैं विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं कि 18 साल की सेवा के बाद उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी और विराट कोहली को बधाई।" 

RCB ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता।  इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने अपने करियर में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

RCB की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस, क्रिकेटरों और राजनेताओं ने जमकर बधाई दी।  शशि थरूर की यह पोस्ट भी वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने विराट कोहली की प्रतिबद्धता और धैर्य की सराहना की।

इस जीत के साथ ही RCB ने अपने प्रशंसकों के लंबे इंतजार को खत्म किया और पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।  टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु शहर में जश्न का माहौल है।