Shilpa Shinde: "जो उखाड़ना है उखाड़ लो!" विवादों के बीच शिल्पा शिंदे का पलटवार

Updated on 2026-06-06T16:44:38+05:30

Shilpa Shinde: "जो उखाड़ना है उखाड़ लो!" विवादों के बीच शिल्पा शिंदे का पलटवार

Shilpa Shinde: "जो उखाड़ना है उखाड़ लो!" विवादों के बीच शिल्पा शिंदे का पलटवार

Shilpa Shinde Cryptic Post: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों 10 साल पुराने विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच शिल्पा का एक क्रिप्टिक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ शिल्पा का पोस्ट

शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें लिखा था, “एक औरत बनो, हमेशा ये कहने के लिए तैयार रहो कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो।” पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जला कर खत्म कर दो।” हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे ट्रोल्स को दिया गया सीधा जवाब मान रहे हैं।

पुराने खुलासे से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने खुलासा किया था कि 10 साल पहले लगाए गए आरोप परिस्थितियों की वजह से लगाए गए थे। उनके इस बयान के बाद टीवी इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई और कई कलाकारों ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

हिना खान ने जताई नाराजगी

इस पूरे विवाद में अभिनेत्री हिना खान का बयान भी चर्चा में रहा। हिना ने बिना नाम लिए ऐसे मामलों में झूठे आरोपों को गंभीर और शर्मनाक बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों के समर्थकों के बीच बहस तेज हो गई।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई जंग

शिल्पा के ताजा पोस्ट के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। फैंस और यूजर्स पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं, जबकि टीवी इंडस्ट्री में भी इस विवाद को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। फिलहाल, शिल्पा का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और नई बहस को जन्म दे रहा है।

यह भी पढ़े 

Hina On Shilpa: शिल्पा शिंदे के आरोपों पर फूटा हिना खान का गुस्सा, बोलीं- शर्मनाक है ये झूठ!