iPhone 17 लॉन्च पर फीकी रही चमक, Apple के शेयरों में 60 अरब डॉलर की गिरावट
iPhone 17 लॉन्च पर फीकी रही चमक, Apple के शेयरों में 60 अरब डॉलर की गिरावट
Apple का बहुप्रतीक्षित इवेंट इस बार निवेशकों के लिए निराशाजनक साबित हुआ। नए iPhone Air और iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च के बाद कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।
इवेंट खत्म होते ही Apple के शेयर करीब 1.7% गिर गए, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू में लगभग 60.55 अरब डॉलर की कमी आ गई। कुछ ही मिनटों में Apple का मार्केट कैप 3.53 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 3.46 ट्रिलियन डॉलर हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक इस लॉन्च से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे थे, लेकिन नए प्रोडक्ट्स में कोई बड़ा बदलाव या इनोवेशन न देखकर वे निराश हुए।
आमतौर पर Apple के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होते ही उत्साह बढ़ता है और शेयर ऊपर जाते हैं। लेकिन इस बार इसका उल्टा हुआ, जो दिखाता है कि स्मार्टफोन मार्केट अब पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो चुका है। कड़ी प्रतिस्पर्धा और घटती डिमांड के बीच Apple को ग्राहकों और निवेशकों दोनों को खुश करना आसान नहीं रह गया है।
यह गिरावट साफ इशारा देती है कि टेक दिग्गज Apple को अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए सिर्फ छोटे बदलावों से आगे बढ़कर कुछ बड़ा करना होगा।