Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर की गंभीर पसली चोट, ICU में भर्ती
Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर की गंभीर पसली चोट, ICU में भर्ती
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच लेते समय पसलियों में गंभीर चोट लगी. इस चोट के कारण उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे ICU में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पसलियों में अंदरूनी ब्लीडिंग (खून बहना) पाई गई, इसलिए तुरंत इलाज शुरू किया गया.
सूत्रों ने बताया कि यदि समय रहते उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जाता, तो यह स्थिति खतरनाक हो सकती थी. उन्हें 2 से 7 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा ताकि ब्लीडिंग से कोई इंफेक्शन न फैले.
कैच लेते समय वह हवा में कूदे और डाइव लगाई, जिसके बाद वे जमीन पर जोर से गिरे और दर्द के कारण उठ नहीं सके. मैदान से बाहर ले जाते समय उनका तापमान, ब्लड प्रेशर और पल्स रेट असामान्य हो गया और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी.
अभी अय्यर की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है. वह टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और रिकवरी के बाद ही भारत लौटेंगे.