Shreyas Iyer Statement:“मेरे कैच से मैच बदला”, मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद श्रेयस अय्यर का बयान
Shreyas Iyer Statement:“मेरे कैच से मैच बदला”, मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद श्रेयस अय्यर का बयान
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या का कैच रिकॉर्ड में जेवियर बार्टलेट के नाम गया, लेकिन इसमें असली मेहनत श्रेयस अय्यर की थी। अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर शानदार प्रयास करते हुए गेंद को हवा में मैदान की ओर उछाला, जिसे बार्टलेट ने कैच में बदल दिया। इस शानदार मोमेंट को देखकर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने से पहले लग रहा था कि मुंबई इंडियंस आसानी से 220 रन तक पहुंच जाएगी।
मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम आगे के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास से भरी है। उन्होंने कहा कि हर मैच महत्वपूर्ण है और यह जीत पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है।
अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खेल में अब परिपक्वता आ गई है। पहले वह आक्रामक अंदाज में खेलते थे, लेकिन अब वह मैच को खत्म करने की क्षमता भी दिखा रहे हैं।
मजाकिया अंदाज में अय्यर ने कहा कि उनका कैच ही मैच का टर्निंग पॉइंट बना। उन्होंने यह भी बताया कि टीम टॉस जीतने में अब तक काफी किस्मत वाली रही है।
अंत में अय्यर ने टीम के फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ रही है और फैंस का प्यार टीम को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।
यह भी पढ़े