चांदी नया रिकॉर्ड, सोना भी चमका; जानें रेट 20 जनवरी

Updated on 2026-01-20T12:44:08+05:30

चांदी नया रिकॉर्ड, सोना भी चमका; जानें रेट 20 जनवरी

चांदी नया रिकॉर्ड, सोना भी चमका; जानें रेट 20 जनवरी

Gold and Silver Price Today:भू-राजनीतिक तनावों के बीच मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना शुरुआती कारोबार में 136 रुपये बढ़कर 1,45,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछली बार यह 1,45,639 रुपये पर बंद हुआ था। इससे पहले सोना 1.28 प्रतिशत बढ़कर 1,875 रुपये उछलकर 1,47,514 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया ऑल टाइम हाई भी छू चुका है।

चांदी में भी तेजी

अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1.82 प्रतिशत यानी 2,745 रुपये बढ़कर 1,53,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी जोरदार चमक देखी गई। 5 फरवरी 2025 को मैच्योर होने वाला सिल्वर फ्यूचर शुरुआत में लाल रंग में खुला, लेकिन बाद में इसमें 3.11 प्रतिशत यानी 9,674 रुपये की तेजी आई और यह 3,19,949 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें मजबूत रहीं। कॉमैक्स गोल्ड 2.01 प्रतिशत बढ़कर 4,687.7 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 1.94 प्रतिशत यानी 89.33 डॉलर की बढ़त के साथ 4,685.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

घरेलू शहरों के रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,430 रुपये और 22 कैरेट 1,35,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट 1,47,280 रुपये के आसपास, 22 कैरेट 1,33,500–1,35,000 रुपये के बीच है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,48,480 रुपये और 22 कैरेट 1,36,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी दिल्ली और कोलकाता में 3,15,000 रुपये, चेन्नई में 3,30,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

यह भी पढ़ें: 

पैसा तैयार? जानें कब लॉन्च होगा ‘मदर ऑफ आईपीओ’