कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है, जानिए इसके कारण क्या हैं।

Updated on 2025-05-14T17:04:25+05:30

कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है, जानिए इसके कारण क्या हैं।

कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है, जानिए इसके कारण क्या हैं।

Feeling Excessive Hot in Summer:कभी आपने देखा है कि कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में ज्यादा गर्मी लगती है, चाहे एसी या कूलर क्यों न चल रहा हो? इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक और शारीरिक कारण होते हैं।

हर इंसान का शरीर अलग तरीके से गर्मी या सर्दी महसूस करता है। कुछ लोग गर्मी में भी आराम से रहते हैं, जबकि कुछ का हाल ऐसा होता है जैसे वे आग के पास बैठे हों।

यहां कुछ कारण दिए गए हैं, जिनसे गर्मी महसूस होती है:

  • ज्यादा वजन वाले लोग: जिनका वजन ज्यादा होता है, उनका शरीर गर्मी को बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे उन्हें ज्यादा गर्मी लगती है।
  • हार्मोनल असंतुलन: थायरॉइड, पीसीओएस जैसी समस्याओं के कारण शरीर ज्यादा गर्मी पैदा करता है।
  • महिलाओं में हार्मोनल बदलाव: मासिक धर्म, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से महिलाओं को ज्यादा गर्मी महसूस होती है।
  • तनाव और एंग्जायटी: जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है।
  • कैफीन और शराब का सेवन: चाय, कॉफी या शराब का अधिक सेवन शरीर को डीहाइड्रेट करता है, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस होती है।

अगर आपको भी ज्यादा गर्मी लगती है, तो अपने लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य पर नजर डालें। थोड़ा सा बदलाव राहत दे सकता है।

Disclaimer: जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, विशेषज्ञ से सलाह लें।