इंडिया के टॉप 10 एक्टर्स में साउथ का दबदबा, सिर्फ 2 बॉलीवुड
इंडिया के टॉप 10 एक्टर्स में साउथ का दबदबा, सिर्फ 2 बॉलीवुड
बॉलीवुड में शाहरुख, सलमान और आमिर खान जैसे स्टार्स हैं, और साउथ में प्रभास से लेकर अल्लू अर्जुन तक कई बड़े नाम हैं जो दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अक्टूबर में देश का सबसे लोकप्रिय स्टार कौन बना?
ओरमैक्स ने अक्टूबर 2025 की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर मेल स्टार्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें साउथ के एक्टर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। लिस्ट में 10 में से 8 पोज़िशन साउथ के एक्टर्स ने हासिल की हैं, जबकि बॉलीवुड से सिर्फ शाहरुख खान और सलमान खान जगह बना पाए हैं।
टॉप 10 में कौन कहाँ?
20 नवंबर को जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक:
नंबर 1 पर प्रभास हैं। अक्टूबर में उनकी पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा रही।
नंबर 2 पर विजय
नंबर 3 पर अल्लू अर्जुन
नंबर 4 पर बॉलीवुड के शाहरुख खान
नंबर 5 पर अजीत कुमार
नंबर 6 पर जूनियर एनटीआर
नंबर 7 पर महेश बाबू
नंबर 8 पर राम चरण
नंबर 9 पर पवन कल्याण
नंबर 10 पर सलमान खान
कुल मिलाकर, टॉप 10 लिस्ट में साउथ सुपरस्टार्स का दबदबा साफ़ दिखा।