तेज रफ्तार थार ने लड़की को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Updated on 2025-11-10T12:15:44+05:30

तेज रफ्तार थार ने लड़की को मारी टक्कर, मौके पर मौत

तेज रफ्तार थार ने लड़की को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Surajgarh News: सड़क पर कुछ सेकंड की लापरवाही कभी-कभी जिंदगी खत्म कर देती है. राजस्थान के सूरजगढ़ में ऐसा ही हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार नई महिंद्रा थार ने 20 साल की लड़की को टक्कर मार दी. यह हादसा CCTV में कैद हुआ है.

 

वीडियो में दिखता है कि दो लड़कियां सड़क किनारे चल रही थीं. तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की नई थार तेज रफ्तार में आई और एक लड़की को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि लड़की बाइक से जा टकराई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दूसरी लड़की बाल-बाल बच गई.

 हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग हादसे को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.