“चटपटा और क्रिस्पी: घर पर बनाएं दही के शोले” | Dahi Ke Sholay Recipe in Hindi

Updated on 2025-09-15T12:48:39+05:30

“चटपटा और क्रिस्पी: घर पर बनाएं दही के शोले” | Dahi Ke Sholay Recipe in Hindi

“चटपटा और क्रिस्पी: घर पर बनाएं दही के शोले” | Dahi Ke Sholay Recipe in Hindi

दही के शोले रेसिपी (Dahi Ke Sholay Recipe in Hindi)

दही का स्वाद तभी बढ़िया आएगा जब इसका क्वालिटी अच्छा हो। इस रेसिपी में हम “ज्ञान दही” का इस्तेमाल करेंगे, जो स्वाद में अनोखा और सेहत के लिए फायदेमंद है। यह दही पाचन के लिए अच्छा है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। आइए सीखते हैं आसान तरीके से दही के शोले बनाने की रेसिपी।

सामग्री (Ingredients):

दही (हंग कर्ड) – 1 किलो

गाजर – 1/2 कप, कद्दूकस किया हुआ

हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून, बारीक कटा हुआ

क्रीम चीज – 2-3 टेबलस्पून (वैकल्पिक)

हरी मिर्च – 2-3, बारीक कटी हुई

प्‍याज – 1/2 कप, बारीक कटी हुई

शिमला मिर्च – 1/2 कप, बारीक कटी हुई

मैदा – 2 टेबलस्पून

अदरक – बारीक कटा हुआ

काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच

काला नमक – स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच

ब्रेड – 7-8 स्लाइस

तेल – तलने के लिए

बनाने की विधि (Instructions):

बड़े कटोरे में दही निकालें। अगर दही में पानी है, तो उसे छन्नी या कपड़े में छान लें।

दही में गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, प्‍याज, अदरक, काला नमक और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

ब्रेड स्लाइस को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और बेलन से हल्का रोल करें।

मैदा में 2 चम्मच पानी डालकर घोल तैयार करें, इसे पतला न बनाएं।

ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा पानी लगाएं और तैयार मिश्रण का 1 चम्मच रखें।

ब्रेड को रोल करें और किनारों को मैदे के घोल से चिपकाकर बंद करें।

कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर ब्रेड रोल्स को सुनहरा होने तक तलें।

तले हुए दही के शोले को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

चटनी या दही की डिप के साथ गरमागरम परोसें।

ज्ञान दही के फायदे:

ज्ञान दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे हैं। कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप सेहत और स्वाद दोनों चाहते हैं, तो शुद्ध दूध से बना ज्ञान दही घर ले आएं।