SSC Vacancy 2026: SSC में बंपर भर्तियों की तैयारी, इस महीने आएंगी हजारों नौकरियां
SSC Vacancy 2026: SSC में बंपर भर्तियों की तैयारी, इस महीने आएंगी हजारों नौकरियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस महीने कई बड़ी भर्तियों का ऐलान कर सकता है। आयोग के कैलेंडर के अनुसार CGL 2026, सेलेक्शन पोस्ट और जूनियर इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन 31 मार्च को आना था, लेकिन अभी तक जारी नहीं हुआ है। हालांकि उम्मीद है कि ये नोटिफिकेशन जल्द जारी कर दिए जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी।
अप्रैल के अंत तक SSC की अन्य अहम भर्तियों के नोटिफिकेशन आने की संभावना है। तय शेड्यूल के मुताबिक 30 अप्रैल 2026 को CHSL (10+2), कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जा सकते हैं। इन भर्तियों के जरिए केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में हजारों पद भरे जाएंगे।
इसके अलावा मई और जून में भी कई भर्तियों की घोषणा होने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन 31 मई तक आ सकता है, जबकि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती का नोटिफिकेशन 30 जून को जारी होने की संभावना है।
वहीं, SSC GD भर्ती को लेकर भी बड़े संकेत मिले हैं। सरकार ने हाल ही में राज्यसभा में बताया कि BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB और असम राइफल्स में 93 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। ऐसे में आने वाले समय में बड़ी संख्या में भर्तियां निकलने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, अप्रैल से लेकर जून तक का समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद अहम रहने वाला है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते आवेदन की तैयारी पूरी करें।
यह भी पढ़े