RCB की जीत की परेड में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, 7 की मौत हुई

Updated on 2025-06-04T18:29:42+05:30

RCB की जीत की परेड में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, 7 की मौत हुई

RCB की जीत की परेड में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, 7 की मौत हुई

Chinnaswamy Stadium Stemepede: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत का जश्न एक बड़े हादसे में बदल गया। बुधवार, 4 जून 2025 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

चश्मदीदों के मुताबिक, भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। कुछ लोग स्टेडियम की दीवार और बाड़ पर भी चढ़ गए। इसी अफरा-तफरी में कई लोग कुचल गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से भीड़ से दूर रहने और शांत रहने की अपील की है।

पुलिस प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आयोजकों की लापरवाही और भीड़ पर नियंत्रण की कमजोर व्यवस्था के चलते यह हादसा हुआ।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि वे मौके पर जा रहे हैं और स्थिति की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में भीड़ बहुत ज्यादा थी और सरकार ने करीब 5 हजार अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की थी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द पूरी जानकारी दी जाएगी।