Stock Market 17 February: तेजी के बाद शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स निफ्टी फिसले आज

Updated on 2026-02-17T10:47:31+05:30

Stock Market 17 February: तेजी के बाद शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स निफ्टी फिसले आज

Stock Market 17 February: तेजी के बाद शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स निफ्टी फिसले आज

Stock Market Today:भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 17 फरवरी को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर खुले. सेंसेक्स 79 अंक गिरकर 83,197 पर और निफ्टी 44 अंक टूटकर 25,637 के स्तर पर ओपन हुआ.

शुरुआती कारोबार में गिरावट और बढ़ गई. सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 169 अंक गिरकर 82,107 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 80 अंक टूटकर 25,601 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

इस दौरान एशियन पेंट, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा में तेजी देखने को मिली. वहीं रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और एटरनल के शेयरों में गिरावट रही.

इससे पहले सोमवार, 16 फरवरी को बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 83,277 पर और निफ्टी 211 अंक बढ़कर 25,682 के स्तर पर बंद हुआ था.

वैश्विक बाजार की बात करें तो वॉल स्ट्रीट राष्ट्रपति दिवस के कारण बंद रहा. हालांकि एसएंडपी 500 और डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में हल्की बढ़त रही, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में मामूली गिरावट देखने को मिली.

यह भी पढ़े 

Gold Silver Price Today: सोने के दाम धड़ाम, चांदी 8000 रुपये गिरी, जानिए रेट