Stock Market 18 February: पॉजिटिव शुरुआत के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स टूटा निफ्टी नीचे
Stock Market 18 February: पॉजिटिव शुरुआत के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स टूटा निफ्टी नीचे
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 फरवरी को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 102.63 अंक बढ़कर 83,553.59 पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 27.25 अंक चढ़कर 25,752.65 के स्तर पर ओपन हुआ.
हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद उतार-चढ़ाव शुरू हो गया. सुबह करीब 9:22 बजे सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 83,436 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 3 अंक टूटकर 25,722 पर ट्रेड करता दिखा.
कारोबार के दौरान टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और ट्रेंट में तेजी रही. वहीं, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और मारुति के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
इससे पहले मंगलवार, 17 फरवरी को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 173.81 अंक चढ़कर 83,450.96 पर और निफ्टी 42.65 अंक बढ़कर 25,725.40 के स्तर पर बंद हुआ था. उस दिन आईटीसी, इंफोसिस और एशियन पेंट जैसे शेयरों में तेजी रही, जबकि रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट देखी गई.
यह भी पढ़े