Stock Market 25 February: गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स उछला

Updated on 2026-02-25T10:25:38+05:30

Stock Market 25 February: गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स उछला

Stock Market 25 February: गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स उछला

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 फरवरी को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 304 अंक चढ़कर 82,530 पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 88 अंक बढ़कर 25,512 के स्तर पर पहुंचा।

सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 138 अंक उछलकर 25,563 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

बीएसई में टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और एनटीपीसी टॉप गेनर रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, मारुति और एसबीआई के शेयरों में गिरावट रही।

इससे पहले मंगलवार, 24 फरवरी को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1068 अंक टूटकर 82,225 पर और निफ्टी 288 अंक गिरकर 25,424 पर बंद हुआ था। उस दिन बाजार में ज्यादातर सेक्टर के शेयर दबाव में रहे थे।

यह भी पढ़े 

शेयर बाजार भूचाल, सेंसेक्स 1150 अंक टूटा, सोना भी फिसला आज